
लालगंज के सररिया गांव में में मिला 15 फीट का अजगर
हाजीपुर से वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने पहुंची, एक घंटे की मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू वन विभाग से आए डॉ श्रवण कुमार ने बताया कि अजगर की लंबाई पन्द्रह से सोलह फीट की है
लालगंज । संवाद सूत्र लालगंज थाना क्षेत्र के सररिया गांव में मंगलवार को 15 फीट का अजगर सांप मिला। अजगर सांप दिखाई देने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोग अजगर के बच्चे को देख अचंभित हो गए। सररिया मुखिया उर्मिला राय ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही हाजीपुर से वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद अजगर के बच्चे को रेस्क्यू किया। वन विभाग से आए डॉ श्रवण कुमार ने बताया कि अजगर की लंबाई पन्द्रह से सोलह फीट की है।
इसके साथ ही वह काफी वजनदार भी है। वन विभाग की टीम ने बेहद सावधानी पूर्वक अजगर को रेस्क्यू किया। ताकि अजगर को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहली बार गांव में अजगर देखा गया है। वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि अजगर ज्यादातर नदी किनारे या बड़े बड़े जंगलों में देखने को मिलता है और जल्द रेस्क्यू हो जाता है, लेकिन यहां इसके रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम को चारों तरफ घेराबंदी कर करीब एक घंटे में पकड़ा गया है। रेस्क्यू के बाद अजगर को वन विभाग की गाड़ी से सुरक्षित वन क्षेत्र में ले जाया गया। जहां उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। रेस्क्यू टीम ने कहा कि अजगर पूरी तरह स्वस्थ है। उसे किसी तरह की चोट नहीं पहुंची है। अजगर विषैला नहीं होता है। परंतु उसका आकार बड़ा होने के कारण वह खतरनाक साबित हो सकता है। लालगंज -01- मंगलवार को अजगर को रेस्क्यू कर ले जाते वन विभाग के कर्मी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




