वैशाली के लाल पियूष राज ने कराटे में जीता मेडल

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

हाजीपुर के 14 वर्षीय पियूष राज ने भारत ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप सीरीज-2 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 9वीं कक्षा के छात्र पियूष ने प्रतियोगिता में अनुशासन और आत्मविश्वास दिखाते हुए मेडल और प्रमाण पत्र प्राप्त किए। उनके परिवार और कोच में खुशी का माहौल है।

वैशाली के लाल पियूष राज ने कराटे में जीता मेडल

हाजीपुर। सं.सू. वैशाली जिले के हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर नौसहन निवासी 14 वर्षीय पियूष राज ने भारत ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप सीरीज-2 में शानदार प्रदर्शन किया है। पियूष राज वर्तमान में 9वीं कक्षा का छात्र है। उनके पिता संजीत कुमार पटेल ने बताया कि बच्चे जिस क्षेत्र में आगे बेहतर करना चाहें उसी क्षेत्र में प्रोत्साहित करना चाहिए। यह प्रतिष्ठित कराटे प्रतियोगिता तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की गई थी। देश-विदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पियूष राज ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उसे मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पियूष की इस सफलता से परिवार, कोच और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।