Hajipur News: किशोर लापता की प्राथमिकी दर्ज
Hajipur News: कटहरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर दाउद गांव में 12 वर्षीय किशोर कुणाल कुमार 8 सितंबर 2026 को अचानक लापता हो गया। उसके पिता ने पुलिस में आवेदन देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। किशोर की लंबाई चार फीट है और वह काले टी-शर्ट और नीले जींस में था। परिवार उसकी खोज में जुटा है।

Hajipur News: कटहरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर दाउद गांव से एक 12 वर्षीय किशोर के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोर के पिता प्रसादी सहनी के पुत्र दशरथ सहनी ने कटहरा थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार,उनका 12 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार 8 सितंबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे अचानक घर से गायब हो गया। देर रात तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के इलाकों में पूछताछ करने के साथ रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी ली गई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद किशोर का कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों के अनुसार, लापता किशोर की लंबाई करीब चार फीट, रंग सांवला है। घटना के समय उसने काले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी। वह हिंदी भाषा में बातचीत करता है। किशोर के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं। पिता ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पुत्र की खोजबीन कर उसे सकुशल बरामद करने की मांग की है। -अशोक कुमार


