
जिले के 68 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की कदाचार मुक्त ली जा रही परीक्षा
आठवें दिन 113 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितन का माहौल देखने को मिला। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक स्तर पर किए गए कड़ाई के फलस्वरूप बुधवार को भी किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी भी परीक्षार्थी के...
आठवें दिन 113 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित हाजीपुर। निज संवाददाता जिले के सभी 68 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संचालित की जा रही है। परीक्षा के आठवें दिन भी सभी परीक्षा केंद्रों पर शांति और अनुशासन का माहौल देखने को मिला। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक स्तर पर किए गए कड़ाई के फलस्वरूप बुधवार को भी किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं मिली है। जिला पदाधिकारी महोदया के निर्देश पर सभी 68 केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू है, जिससे बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है। वहीं परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। साथ ही जिले के वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता दल लगातार भ्रमणशील रहा, ताकि कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। आठवें दिन की परीक्षा में कुल आवंटित 8,449 परिक्षार्थियों में 8,336 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 113 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए। प्रथम पाली में कुल आवंटित 628 परीक्षार्थियों में से 618 परीक्षार्थी परीक्षा सम्मिलित हुए। वहीं 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 7,821 परीक्षार्थी आवंटित थे। इनमें से 7,718 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 103 अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा में दो दिन ही शेष रह गए है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




