अपने पूर्वजों को याद नहीं रखने वाले मुर्दा के समान : पूर्व मंत्री
जिला कुशवाहा संघ का 104 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया आश्रम की स्थापना में सहयोग करने वाले दिवंगत हुए विभूतियों को दी श्रद्धांजलि

हाजीपुर। नि.सं. स्थानीय एसडीओ रोड स्थित कुशवाहा आश्रम में रविवार को वैशाली जिला कुशवाहा संघ का 104वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसके साथ ही इस आश्रम के स्थापना काल 1921 से लेकर 2024 तक सहयोग करने वाले दिवंगत हुए विभूतियों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभी दिवंगत विभूतियां के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए वरीय उपाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने की। इस अवसर पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। मौके पर उपस्थित बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बसावन भगत ने कहा कि कुशवाहा संघ ने अपने पूर्वजों के योगदान के सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं अद्वितीय बताया। जो कौम अपने पूर्वजों को याद नहीं रखता निश्चित रूप से वह मुर्दा हो जाता है। उन्होंने कहा कि संघ को 104 वर्ष तक इस स्थिति में लाने वाले सभी लोग धन्यवाद, बधाई के साथ-साथ आभार के पात्र हैं। महासचिव अनिल चंद्र कुशवाहा ने सभी आगत अतिथियों को सम्मानित किया एवं कहा कि संघ सभी के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहा है। अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह एवं संचालन पंकज कुशवाहा एवं ब्रह्मदेव भगत ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में साधु शरण सिंह, राकेश कुमार, अमित कुमार, सचिन राम, इकबाल सिंह कुशवाहा, पूर्व प्राचार्य श्याम किशोर सिंह, वीरेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह, अंकेक्षक कैलाश सिंह, राजेंद्र कुमार बनफूल आदि उपस्थित थे। हाजीपुर - 14 - स्थानीय एसडीओ रोड स्थित कुशवाहा आश्रम में रविवार को 104वें स्थापना दिवस पर स्मारिका का भी किया गया विमोचन।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।