ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार हाजीपुर रास्ते के विवाद में खूनी झड़प, 10 लोग घायल

रास्ते के विवाद में खूनी झड़प, 10 लोग घायल

लालगंज थाना क्षेत्र के वसंता जहानाबाद गांव में शुक्रवार की देर रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो...

 रास्ते के विवाद में खूनी झड़प, 10 लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,हाजीपुरSat, 01 Jun 2019 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

लालगंज थाना क्षेत्र के वसंता जहानाबाद गांव में शुक्रवार की देर रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में 10 लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया। तीन घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।विवाद के संबंध में दोनों पक्ष के लोगों का अलग-अलग बयान है। एक तरफ जहां यादव लोगों का कहना है कि खुर पैरिया रास्ता है। इसमें तेज रफ्तार बाइक चलाने से कई बार दुर्घटना हो चुका है। शुक्रवार की रात गुड्डू सहनी काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। जिसके कारण रवि राय ने उसे रोककर बाइक धीमी गति में चलाने की सलाह दी। उसी बात को गुड्डू ने बढ़ा-चढ़ाकर अपने समाज में जाकर बताया और सहनी समुदाय के लोग आकर मारपीट करने लगे। वहीं सहनी समाज के लोगों ने बताया कि उमेश सहनी के बेटी की शादी थी। उसी में डीजल लेने गुड्डू सहनी बाइक से गया था। रवि राय अपने घर के पास बीच रास्ते पर अपनी बाइक लगाकर अरुण राय व विनोद राय से बात कर रहे थे। जिसको गुडू सहनी ने हटने के लिये कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बकझक हो गई। दोनों समुदाय के लोग उत्तेजित हो गए। दोनों तरफ से लोग जमा हो गए। पत्थरबाजी होने लगी। लाठियां एक-दूसरे पर बरसने लगी। जिसमे अजय सहनी, हवलदार सहनी के घर का करकट भी टूट गया। वहीं गणेश की बाइक और उसके घर का दरवाजा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। खबर मिलने पर लालगंज थाना मौके पर पहुंची। बीच-बचाव करने गए लालगंज थानाध्यक्ष को भी हल्की चोटें आयीं। इसके बाद से दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। तनाव को देखते हुए जिले से अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया है। एसआई संजय सिंह, मनीष सिंह पुलिस बल के साथ वहां कैम्प कर रहे हैं। घायलों में सियाराम राय, दिनेश राय, रवि राय को पीएमसीएच रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की सीता देवी, उत्तम सहनी एवं भरत सहनी को सदर अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायल गुड्डू सहनी, सीताराम सहनी, बिरजू कुमार, बुटन सहनी का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अभी किसी के तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें