मशरूम पर प्रशिक्षण से युवा बनेंगे आत्मनिर्भर : डॉ.अनिल
हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित दस दिवसीय मशरूम ग्रोवर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित दस दिवसीय...

हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित दस दिवसीय मशरूम ग्रोवर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ.अनिल कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां प्राप्त अनुभव से स्वरोजगार से जुड़े और दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। डॉ. सिंह के मार्ग दर्शन में आयोजित शिविर का संचालन करते हुए गृह वैज्ञानिक डॉ.कविता वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन,प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन से संबंधितज तकनीकी जानकारी दी गई। मशरूम वैज्ञानिक ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कौशल प्रमाणन,स्वरोजगार को बढ़ावा देना और किसानों, ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं के लिए सतत आय के अवसर सृजित करना है।
समापन समारोह में ढ़ोली के टीसीए डॉ.पीपी सिंह, प्रक्षेत्र प्रमुख पूसा डॉ.विपिन कुमार,सहायक प्रो.उद्यान डॉ.अनीश पांडा,डॉ.अमित कुमार ने भी मशरूम उत्पादन पर विस्तार से चर्चा की। हाजीपुर-05-स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में मशरूम उत्पादन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते वरीय कृषि वैज्ञानिक।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


