हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाईपास के फ्लाईओवर का एप्रोच रोड धंसा, सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

हाजीपुर मुजफ्फरपुर बाईपास पर स्थित फ्लाईओवर का एप्रोच पथ धंस गया है। सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया है। इससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं।

Hajipur muzaffarpur bypass road damaged
हाजीपुर मुजफ्फरपुर बायपास रोड पर सड़क धंसने से हादसे की आशंका बनी हुई है

बिहार के मुजफ्फरपुर में फ्लाईओवर के एप्रोच पथ की हालत बेहद खराब हो गई है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाईपास स्थित चकबड़कुरवा फ्लाईओवर के एप्रोच पथ पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। एप्रोच पथ पर गड्ढा बन गया है। साथ ही नीचे की गिट्टी और मिट्टी भी बाहर निकल आई है। गड्ढा काफी गहरा है और उसके आसपास सड़क में दरारें भी पड़ गई हैं। बावजूद इसके इस व्यस्त मार्ग पर बाइक, कार और भारी वाहन जान जोखिम में डालकर बेधड़क दौड़ रहे हैं।

स्थानीय निवासी नवनीत चौधरी, सुमित चौधरी, प्रमोद चौधरी का कहना है कि फ्लाईओवर बनने के कुछ ही समय बाद यह स्थिति सामने आने लगी थी। अब तो यह सामान्य सी बात हो गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि बरसात में पानी भरने और घटिया सामग्री के कारण सड़क बैठ गई है। कई बार दोपहिया वाहन चालक इस गड्ढे के कारण गिरते-गिरते बचे हैं।

बड़े हादसे का इंतजार?

स्थानीय ग्रामीणों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना होने से पहले इस गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही फ्लाईओवर के अन्य हिस्सों की भी जांच कराकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए। मालूम हो कि इससे पहले भी कई जगहों पर बाईपास की मिट्टी और गिट्टी धंस चुकी है। एनएचएआई को अब बड़े हादसा का इंतजार है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsहाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाईपास का एप्रोच रोड धंसा, सड़क की गुणवत्ता पर सवाल