
हाजीपुर और अररिया की हवा खराब; पटना में भी प्रदूषण बढ़ा, जानें बाकी जिलों का AQI
बिहार के हाजीपुर और अररिया की हवा बेहद खराब हो गई है। पूर्णिया, बेगूसराय और राजगीर में हवा संतोषजनक स्थिति में रही तो पटना सहित 13 शहरों में प्रदूषण मध्यम स्तर का रहा। विशेषज्ञों के अनुसार जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जाएगी हवा की गुणवत्ता में खराबी दर्ज की जाएगी।
ठंड बढ़ने के साथ ही सूबे के शहरों में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। सोमवार को राज्य में हाजीपुर राज्य का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 225 पर पहुंच गया। हाजीपुर के साथ अररिया की हवा भी खराब श्रेणी में पहुंच गई। यहां एक्यूआई 206 दर्ज किया गया। पटना में भी रविवार के मुकाबले सोमवार को प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई। यहां समनपुरा और गांधी मैदान के इलाके में प्रदूषण का स्तर अधिक रहा। पटना का वायु गुणवत्ता सूचकांक 139 दर्ज किया गया। राज्य में सबसे बेहतर स्थिति बेगूसराय में रही जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 83 दर्ज किया गया।
राज्य के किसी भी शहर में सोमवार को स्वच्छ हवा की श्रेणी में वायु गुणवत्ता सूचकांक नहीं पाया गया। पूर्णिया, बेगूसराय और राजगीर में हवा संतोषजनक स्थिति में रही तो पटना सहित 13 शहरों में प्रदूषण मध्यम स्तर का रहा। अधिकतर शहरों में पीएम 2.5 और पीएम 10 मानक से अधिक दर्ज हुए। विशेषज्ञों के अनुसार जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जाएगी हवा की गुणवत्ता में खराबी दर्ज की जाएगी। हवा की गति धीमी होने की वजह से आने वाले दिनों में प्रदूषकों की मात्रा में बढ़ोतरी के आसार हैं।
खराब श्रेणी
हाजीपुर 225
अररिया 206
मध्यम श्रेणी
भागलपुर 112
बिहारशरीफ 124
बक्सर 120
गया 127
कटिहार 114
किशनगंज 132
मौंगराहा 177
मोतिहारी 111
मुंगेर 157
मुजफ्फरपुर 124
पटना 139
सहरसा 120
सासाराम 146
संतोषजनक श्रेणी
पूर्णिया 100
बेगूसराय 83
राजगीर 90





