धर्मनगरी में महापाप! चचेरे भाई समेत 4 लड़कों नाबालिग से किया गैंगरेप, प्रेमी के साथ थी लड़की
रविवार रात गांव में आयोजित एक भोज के दौरान नाबालिग गांव के बाहर बधार में अपने कथित प्रेमी से मिलने गई थी। इसी बीच, पीड़िता का चचेरा भाई अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया।

Gaya Gang rape: बिहार की धर्मनगरी गयाजी में महापाप हुआ। जिले के आमस थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई। रविवार की देर रात एक नाबालिग बच्ची के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसमें पीड़िता का सगा चचेरा भाई भी शामिल है। इस मामले में घटना में संलिप्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक भाई की करतूत से पूरा गांव शर्मसार महसूस कर रहा है। घटना के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
सोमवार सुबह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात गांव में आयोजित एक भोज के दौरान नाबालिग गांव के बाहर बधार में अपने कथित प्रेमी से मिलने गई थी। प्रेमी गुरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है और वहां टेंट संचालन का कार्य करने आया था। इसी बीच, पीड़िता का चचेरा भाई अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे प्रेमी के साथ बघार में पकड़ लिया। चारों ने मिलकर पहले प्रेमी युवक की बेरहमी से पिटाई की। डर के मारे वह मौके से भाग निकला। उसके बाद लड़की को धमकाया कि गांव में जाकर सबको बता देंगे। लड़की लोकलाज से गिड़गिड़ाने लगी। उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर चारों ने एक-एक कर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यहां तक उसके चचेरे भाई ने भी उसे नहीं छोड़ा।
इधर परिजनों का दावा है कि बच्ची शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी घात लगाए अपराधियों ने उसे दबोच लिया। बच्ची का मुंह दबाकर अंधेरे में बघार की ओर ले गए और उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने कहा है कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस पीड़िता के प्रेमी युवक की तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

