Hindi NewsBihar NewsGrand Alliance candidate RJD leader arrested while filing nomination in Sasaram Bihar Jharkhand case
महागठबंधन के प्रत्याशी को उठा ले गई पुलिस,RJD नेता नॉमिनेशन करते गिरफ्तार; झारखंड से कनेक्शन

महागठबंधन के प्रत्याशी को उठा ले गई पुलिस,RJD नेता नॉमिनेशन करते गिरफ्तार; झारखंड से कनेक्शन

संक्षेप:

Bihar Chunav: सत्येंद्र साह सासाराम निर्वाची पदाधिकारी के यहां नामांकन करने आए थे। हत्या के एक मामले में नॉमिनेशन के बाद बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया

Mon, 20 Oct 2025 07:24 PMSudhir Kumar सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता
share Share
Follow Us on

Bihar Election: बिहार विधानसभा के द्वितीय चरण के नामांकन के अंतिम दिन सासाराम में एक महागठबंधन के प्रत्याशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सासाराम विधानसभा अंतर्गत राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को पुलिस ने उस वक्त दबोच लिया जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकल रहे थे। झारखंड में एक हत्या कांड में आरोपित सत्येन्द्र साह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले सी तैनात थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सत्येंद्र साह सोमवार को सासाराम निर्वाची पदाधिकारी के यहां नामांकन करने आए थे। हत्या के एक मामले में नॉमिनेशन के बाद बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि झारखंड के गढ़वा कांड संख्या 320/04 में आरोपित थे।

बताया गया है कि सत्येंद्र साह के ऊपर आईपीसी की धारा 395, 397 और 120बी के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में उनके ऊपर स्थायी वारंट निर्गत था। इस मामले में उन्होंने जमानत नहीं लिया गया था। यदि लिया भी गया था,तो उसमें अंकित नहीं किया गया था। इस कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस घटना से सासाराम में राजद को झटका लगा है। एक तरफ मतदाताओं में गलत संदेश जा रहा है तो जमानत मिलने तक प्रचार अभियान का भी नुकसान हो रहा है। इस कार्रवाई से विरोधी दलों को राजद और महागठबंधन पर हमला करने का एक मौका मिल गया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।