गया में विदेशी नागरिक के हैंड बैगेज से मिला GPS ट्रैकर, बैंकॉक जाने की थी तैयारी

Jan 19, 2026 08:30 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, निज संवाददाता, गयाजी
share Share
Follow Us on

इस दौरान स्क्रीन पर संदिग्ध वस्तुओं की तस्वीर उभरने पर स्क्रीनर एसआई ने बैग को अलग कर लिया और सुरक्षा नियमों के तहत उसकी विस्तृत तलाशी ली। जांच में बैग से दो जीपीएस डिवाइस मिले, जिसमें एक होलक्स कंपनी का और दूसरा गार्मिन कंपनी का है।

गया में विदेशी नागरिक के हैंड बैगेज से मिला GPS ट्रैकर, बैंकॉक जाने की थी तैयारी

गया एयरपोर्ट पर रविवार को सुरक्षा जांच के दौरान चिली नागरिक के हैंड बैगेज से दो जीपीएस ट्रैकर बरामद किया गया। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। चिली नागरिक वेस्ली एंड्रेस फार्फान वाटर्स थाई एयरवेज की उड़ान से बैंकॉक जाने वाला था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे इंटरनेशनल सिक्योरिटी होल्ड एरिया में प्री-एम्बार्केशन सिक्योरिटी चेक के तहत चिली नागरिक के बैग की एक्स-बीआईएस मशीन से स्कैनिंग की गयी।

इस दौरान स्क्रीन पर संदिग्ध वस्तुओं की तस्वीर उभरने पर स्क्रीनर एसआई ने बैग को अलग कर लिया और सुरक्षा नियमों के तहत उसकी विस्तृत तलाशी ली। जांच में बैग से दो जीपीएस डिवाइस मिले, जिसमें एक होलक्स कंपनी का और दूसरा गार्मिन कंपनी का है। यात्री से उपकरणों को ले जाने से संबंधित वैध अनुमति या दस्तावेज दिखाने को कहा। पर वह प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद एविएशन सिक्योरिटी के निर्देश पर यात्री और जब्त दोनों जीपीएस ट्रैकर को मगध मेडिकल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। मगध मेडिकल थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि विदेशी यात्री से पूछताछ की जा रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें