कोचिंग स्टूडेंट्स का डेटा लेगी सरकार, सम्राट चौधरी ने नई नियमावली बनाने का आदेश दिया

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार में नई कोचिंग नियमावली आने वाली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की पूरी जानकारी संबंधित जिला प्रशासन को देना अनिवार्य होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। 

कोचिंग स्टूडेंट्स का डेटा लेगी सरकार, सम्राट चौधरी ने नई नियमावली बनाने का आदेश दिया

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई नियमावली आने वाली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कोचिंग संचालन पर सख्ती बरतने का फैसला लिया है। अब सभी जिलों में कोचिंग में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का पूरा डेटा सरकार लेगी। कोचिंग संस्थानों को डीएम यानी जिला प्रशासन को अपने यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी अनिवार्य रूप से देनी होगी। सीएम ने शिक्षा विभाग को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नई कोचिंग नियमावली भी आएगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि स्कूलों और कॉलेजों के लिए निर्धारित शिक्षण समय के दौरान कोई भी कोचिंग संस्थान संचालित नहीं किया जाना चाहिए। यह व्यवस्था उन विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगी, जिन्होंने अपनी नियमित स्कूल और कॉलेज शिक्षा पूरी कर ली है। सीएम ने कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है।

सीएम का यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब पटना के दो मशहूर कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा की लड़ाई छिड़ी हुई है। खान सर के खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर और रौशन आनंद सर की ज्ञान बिंदु एकेडमी के बीच बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के रिजल्ट का क्रेडिट लेने को लेकर पिछले दिनों विवाद हो गया था।

2 जून की रात खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर कुछ लोगों ने बवाल किया। इस दौरान उनके सेंटर पर तोड़फोड़ और पथराव किया गया। साथ ही एक गार्ड की पिटाई कर दी गई। इस दौरान खान सर के दो गार्ड ने हवाई फायरिंग भी की थी, जिसका वीडियो दो दिन बाद वायरल हुआ था।

पुलिस ने इस मामले में दोनों गुटों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की। पहली एफआईआर में ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत अन्य को आरोपी बनाया गया। उन पर खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और पथराव का आरोप है। पुलिस ने 3 जू को रौशन सर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट ने मंगलवार को उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी। फिलहाल वह जेल में हैं।

दूसरी ओर, फायरिंग मामले में पुलिस ने खान एकेडमी के दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले में खान सर उर्फ फैजल खान को भी आरोपी बनाया गया, मगर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। मंगलवार को खान सर की ओर से पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने गिरफ्तारी पर 20 जून तक रोक लगा दी।

दोनों कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा की लड़ाई में स्टूडेंट्स के बीच भी गहमागहमी हो रही है। कभी खान सर के समर्थन में छात्र-छात्रा नारेबाजी करते दिखे, तो कभी रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर स्टूडेंट्स प्रदर्शन करने लगे।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।