सरकारी नौकरीः रेलवे में तकनीशियन के 6565 पदों पर भर्ती, बहाली का डिटेल जान लीजिए
रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स (पीयूएस) को निर्देश दिया है कि वे तकनीशियन पदों की रिक्तियों का आकलन कर अंतिम प्रस्ताव शीघ्र भेजें। इन पदों को 39 विभिन्न श्रेणियों में भरा जाएगा। रेलवे/पीयू-वार रिक्तियों का विवरण परिशिष्ट-ए (एनेक्चर-ए) में दिया जाएगा।

Job in Indian Railway: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय अंतर्गत रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 में तकनीशियन पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, कुल 6,565 पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन) जारी की जाएगी। इसके अलावे रेलवे ऐसी व्यवस्था बना रही है जिससे जल्द ही लाखों युवाओं को डिपार्टमेंट में नौकरी मिलने वाली है। इससे यात्रियों को मिलने वाली सेवा और सुविधा में सुधार होगा।
रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स (पीयूएस) को निर्देश दिया है कि वे तकनीशियन पदों की रिक्तियों का आकलन कर अंतिम प्रस्ताव शीघ्र भेजें। इन पदों को 39 विभिन्न श्रेणियों में भरा जाएगा। रेलवे/पीयू-वार रिक्तियों का विवरण परिशिष्ट-ए (एनेक्चर-ए) में दिया जाएगा। ईसीआर जोन में 186 रिक्तियां भेजी गई हैं। इसमें पटना, मुजफ्फरपुर और रांची की रिक्तयां शामिल हैं।
ओआईआरएमएस के माध्यम से मांग
बोर्ड के निर्देशानुसार, सभी जोनल इकाइयों को एक सप्ताह के भीतर इंडेंट मैनेजमेंट सिस्टम (ओआईआरएमएस) के माध्यम से अंतिम मांग प्रस्तुत करनी होगी। इस प्रक्रिया में रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), बेंगलुरु समन्वय करेगा, ताकि समयबद्ध अधिसूचना जारी की जा सके। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि आरक्षण से जुड़े सभी मानकों- जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग का पूर्ण रूप से पालन किया जाए। लंबित (बैकलॉग) और वर्तमान रिक्तियों का समुचित हिसाब भी इसमें शामिल किया जाएगा।
लाखों अभ्यर्थियों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद
रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि समान मेडिकल मानकों, दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूबीडी) श्रेणियों, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताओं वाले पदों को एक साथ समाहित कर भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। इसके लिए नोडल रेलवे भर्ती बोर्ड संबंधित श्रेणियों की पहचान कर एकीकृत अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना में यह भी उल्लेख होगा कि चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से विभाग और श्रेणी का आवंटन संबंधित रेलवे जोन के आधार पर किया जाएगा। इस निर्णय से देशभर के लाखों अभ्यर्थियों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। रेलवे की यह पहल न केवल भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगी, बल्कि समयबद्ध नियुक्ति सुनिश्चित करने में भी सहायक होगी।
● एक सप्ताह के अंदर सभी आरआरबी को रिक्तियां भेजने का निर्देश दिया गया
● ईसीआर जोन में 186 रिक्तियां, इसमें पटना, मुजफ्फरपुर और रांची शामिल
● 39 विभिन्न श्रेणियों में भरे जाएंगे पद, आरआरबी बेंगलुरु समन्वय करेगा
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

