Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsYouth s Motorcycle Stolen in Thave Market Police Investigates
थावे बाजार से बाइक चोरी

थावे बाजार से बाइक चोरी

संक्षेप:

थावे बाजार से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। घटना 3 सितंबर की है, जब वृजेश कुमार राम बैंक के काम से गए थे। बाइक खड़ी करने के बाद जब वह लौटे, तो बाइक गायब थी। उन्होंने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ...

Sep 09, 2025 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

थावे। थावे बाजार से अज्ञात चोरों ने एक युवक की बाइक चोरी कर ली। घटना तीन सितंबर की बताई जा रही है। इस संबंध में थाना क्षेत्र के चनावे गांव निवासी वृजेश कुमार राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, थावे में कुछ काम से गए थे। बैंक के नीचे बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। जब बाहर लौटे तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला, तो उन्होंने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।