Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsYouth Injured in Village Brawl Assault and Caste Slur Allegations
विजयीपुर में युवक को मारपीट कर किया जख्मी,केस दर्ज

विजयीपुर में युवक को मारपीट कर किया जख्मी,केस दर्ज

संक्षेप:

विजयीपुर के परसा गांव में एक युवक को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक शत्रुघ्न साह ने परमहंस यादव और दुर्गेश यादव पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि मारपीट के दौरान सिर फोड़ने और...

Sep 09, 2025 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

विजयीपुर l स्थानीय थाने के परसा गांव में बीते शनिवार की सुबह एक युवक को उसी गांव के कुछ युवकों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक का इलाज विजयीपुर सीएचसी में कराया गया। मामले में जख्मी युवक शत्रुघ्न साह ने अपने ही गांव के परमहंस यादव दुर्गेश यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें मारपीट कर सिर फोड़ने और जाति सूचक शब्द कहकर गाली देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।