ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजचार पहिया वाहन की चपेट में आने से युवक घायल

चार पहिया वाहन की चपेट में आने से युवक घायल

कटेया। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के रसौती गांव स्थित पोखरे के समीप तेजी से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो...

चार पहिया वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजFri, 26 Nov 2021 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कटेया। एक संवाददाता

स्थानीय थाना क्षेत्र के रसौती गांव स्थित पोखरे के समीप तेजी से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रसौती गांव के वजीर मियां का पुत्र साहेब हुसेन पोखरे के किनारे खड़ा था। उसी समय उक्त दुर्घटना हुई। वहीं चार पहिया वाहन का चालक वहां से फरार हो गया। जबकि, उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें