
गोपालपुर में धारदार हथियार से युवक की हत्या
- बेहोशी की हालत में थाने के तारानरहवां बाजार के समीप पड़ा मिला युवकथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक इसी थाने के राजापुर भगत टोला गांव के सुदामा राम का बेटा शंभू राम को गुरुवार की...
- बेहोशी की हालत में थाने के तारानरहवां बाजार के समीप पड़ा मिला युवक - घटनास्थल से धारदार हथियार बरामद, एसएफएल की टीम ने की जांच कुचायकोट। एक संवाददाता गोपालपुर थाने की तारा नरहवां बाजार के समीप एक युवक को अपराधियों ने बुधवार की रात धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक इसी थाने के राजापुर भगत टोला गांव के सुदामा राम का बेटा शंभू राम को गुरुवार की सुबह बेहोशी की हालत में स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर देख सदर अस्पताल से भी उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन,उसने रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। गोपालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर शाम करीब 9 बजे शंभू रामअपने घर से किसी काम के लिए निकला हुआ था। देर रात तक जब वापस नहीं लौटा तो घर के परिजनों को चिंता हुई। गुरुवार की सुबह तारा नरहवां बाजार के ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण व परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से धारदार हथियार के साथ अन्य सामग्री बरामद की। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। परिजनों में मचा कोहराम गुरुवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार पूरा माहौल गमगीन बना हुआ था। उसकी विधवा सरिता देवी रो-बिलख रही थी। उसके छोटे- छोटे दो बेटे व एक बेटी है। पति की मौत के बाद बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है। घटना की जांच एसएफएल की स्पेशल की टीम ने भी। वर्जन हत्या मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने एक आवेदन भी दिया है। हत्या में शामिल अपराधियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।आशीष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, गोपालपुर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




