ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजसिधवलिया में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में आगे आये युवा

सिधवलिया में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में आगे आये युवा

- प्रशासन की ओर से की जाने वाली मदद साबित हो रही ‘ऊंट के मुंह में जीरा

सिधवलिया में बाढ़ पीड़ितों की सहायता में आगे आये युवा
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजSat, 01 Aug 2020 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बाढ़ के पानी के नए इलाके में प्रवेश के साथ बाढ़ पीड़ितों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी जारी है। प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली सुविधा ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। बाढ़ का पानी गांव व पंचायत में पहुंचने के बाद दूसरे या तीसरे दिन प्रशासनिक स्तर पर कम्युनिटी किचन का संचालन शुरू हो रहा है। इन दो से तीन दिनों में बाढ़ पीड़ितों को अपने घर या आसपास के लोगों के सहयोग से दो जून के भोजन नसीब हो रहे हैं नही तो भूखे पेट सोने की नौबत भी आ जा रही है। सिधवलिया प्रखंड की शेर पंचायत के चांदपरना व नोनिया टोला में सरकारी कम्युनिटी किचन का संचालन नहीं होने से खफा गांव के युवाओं ने बाढ़ पीड़ितों की प्राइवेट किचेन का संचालन शुरू कर भोजन खिलाना शुरू कर दिए हैं। इसके लिए युवा गांव व आसपास के सम्पन्न लोगों के पास पहुंच उनसे चंदा इक्कठा कर इससे बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं जोगिरहा के युवा बिट्टू सिंह व हलुआर के सोनू सिंह के द्वारा हलुआर तिवारी टोला व खजुरिया के बाढ़ पीड़ितों के बीच तैयार खाना का पैकेट वितरण किया गया। गांव के युवाओं के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के भोजन उपलब्ध कराने के इस मुहिम में युवाओं के आगे आने से बाढ़ पीड़ितों के जख्मों में थोड़े ही समय के लिए मरहम जरूर लग रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें