क्रिकेट खेल रहे युवक पर चाकू से हमला
गोपालगंज के बसडीला गांव में शनिवार को क्रिकेट खेल रहे अजीत कुमार शर्मा पर चाकू से हमला किया गया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पूर्व विवाद के कारण हुई, जब कुछ युवक खेल के मैदान में पहुंचे और अजीत के साथ मारपीट करने लगे।

गोपालगंज। नगर थाने के बसडीला गांव में शनिवार को क्रिकेट खेल रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक नगर थाने के सुंदरपट्टी गांव के संतोष शर्मा का बेटा अजीत कुमार शर्मा बताया गया है। इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। युवक की स्थित गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अजीत कुमार शनिवार को अपने साथियों के साथ गांव से बसडीला गांव स्थित खेल मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए गया था।
वहां वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान कुछ युवक खेल के मैदान में पहुंचे और पूर्व से चल रहे विवाद के कारण उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान ही उसके ऊपर चाकू से वार किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


