अश्लील गाना का विरोध करने पर युवक को चाकू मारा
Mar 05, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
मांझागढ़ के पैठानपट्टी गांव में होली के दौरान एक युवक ने अश्लील गाने का विरोध किया। इसके बाद कुछ युवकों ने उसकी पिटाई की और चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मांझागढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में होली के दौरान अश्लील गाना बजाने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अजीत कुमार यादव को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में सुमित यादव, अरविंद कुमार यादव और केशव यादव शामिल हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


