खरवार समाज के लोगों ने बरौली विधायक से लगायी गुहार

Mar 09, 2026 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

जिला युवा खरवार महासभा सिधवलिया एवं बरौली के सदस्यों ने बरौली विधायक को बतायी अपनी समस्या सोमवार को बरौली विधायक मंजीत कुमार सिंह से गुहार लगाने पहुंचे खरवार समाज के लोग

खरवार समाज के लोगों ने बरौली विधायक से लगायी गुहार

गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला युवा खरवार महासभा सिधवलिया एवं बरौली के कई सदस्य सोमवार को बरौली विधायक मंजीत कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अविवक्ता डेविड मोहन के नेतृत्व में खरवार जनजाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के संबंध में अपनी समस्या बताते हुए पक्ष रखा। कहा कि बिहार सरकार के संयुक्त सचिव पटना द्वारा खरवार जाति के लिए दिनांक 19.09.2025 पत्रांक 17839 में स्पष्ट आदेश दिया गया है कि खरवार जाति से संबंधित भूमि विलेख, दस्तावेज, दानपात्र , या स्थल निरीक्षण कर खरवार जाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करना है। बावजूद इसके जिले के सभी सीओ द्वारा खरवार समाज के लोगों के साथ भेदभाव कर प्रताड़ित किया जा रहा हैं।

जिससे खरवार समाज के लोग अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हो रहे हैं। साथ ही सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। इसपर विधायक मंजीत कुमार सिंह ने डीएम ,डीसीएलआर एवं सीओ से स्वयं बातचीत कर जाति प्रमाण पत्र सुगमता से निर्गत करने के निर्देश दिए। सीओ की मनमानी पर डीएम को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। सुगमता से नहीं बनने पर खरवार समाज के प्रति आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। मौके पर शिक्षक नन्द किशोर खरवार,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप खरवार, सिधवलिया प्रखंड अध्यक्ष शुंभ खरवार, बरौली प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू खरवार, मांझा प्रखंड अध्यक्ष संतोष खरवार , प्रभुनाथ खरवार, उज्जवल खरवार, विशाल खरवार, विकास खरवार, अमित खरवार, देवेन्द्र खरवार , हितनारायण खरवार , रिपु खरवार, रमेश खरवार, सिकन्दर खरवार, करण खरवार , रिशम खरवार , उपेन्द्र खरवार , अनिल खरवार, अर्जुन खरवार, पप्पु खरवार , प्रदीप खरवार, संगम खरवार, बिक्रमा खरवार उपमुखिया, प्रदीप खरवार व पुनीत खरवार आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।