ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजसोशल मीडिया पर लाइसेंसी बंदूक के प्रदर्शन पर युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइसेंसी बंदूक के प्रदर्शन पर युवक गिरफ्तार

विजयीपुर I एक संवाददाता सोशल मीडिया पर लाइसेंसी हथियार का प्रदर्शन करना एक युवक को महंगा पड़ गया। स्थानीय...

सोशल मीडिया पर लाइसेंसी बंदूक के प्रदर्शन पर युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजFri, 09 Jun 2023 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

विजयीपुर I एक संवाददाता

सोशल मीडिया पर लाइसेंसी हथियार का प्रदर्शन करना एक युवक को महंगा पड़ गया। स्थानीय थानाध्यक्ष नागेंद्र साहनी ने वायरल वीडियो के आधार पर छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित स्थानीय थाने के बरैठा गांव निवासी अनिल शाही का पुत्र अनिश शाही उर्फ शंटी शाही है। पुलिस ने उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट एवं अनुज्ञप्ति वाली हथियार से सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही उसके घर से लाइसेंसी बंदूक, एक एयरगन, छह जिंदा कारतूस और अनुज्ञप्ति बुक को जब्त किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार वायरल मामले में युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जब्त हथियार का लाइसेंस उसके दादा हरिहर प्रसाद शाही के नाम से है जिसे उसने अपने घर में हथियार रखा था। वैसे वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना से ही गिरफ्तार अनीश शाही को जमानत दे दी गई है I

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें