Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsYoung Man Robbed and Assaulted in Vijayipur Police Investigate Viral Photo Threat Case
युवक से मारपीट कर रुपए छीने,केस दर्ज

युवक से मारपीट कर रुपए छीने,केस दर्ज

संक्षेप:

विजयीपुर में एक युवक को रास्ते में तीन लोगों ने रोका और पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर युवक की पिटाई की गई और 33 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लूट ली गई। एक छात्रा की फोटो वायरल करने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें आरोपित ने शादी के लिए धमकी दी।

Dec 05, 2025 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

विजयीपुर l एक संवाददाता पंजाब से कमाकर अपने घर लौट रहे कटेया थाना क्षेत्र के खैरटियां गांव के एक युवक को विजयीपुर थाना क्षेत्र के तीन लोगों ने रास्ते में रोका और रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर मारपीट कर सिर फोड़ दिया। इसके बाद पॉकेट में रखे 33 हजार रुपए नकद और गले से सोने की चेन छीन लिए। मामले में जख्मी विनायक कुशवाहा ने थाने में मारपीट व चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें मझवलिया गांव के भोला कुशवाहा, ,भरपुरवा बढ़ई टोला गांव के धन्नजय गिरि और शिवदत्त छापर गांव के रंजय यादव को आरोपित बनाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

---------------------- छात्रा की फोटो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी विजयीपुर l एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र की निवासी एक छात्रा की फोटो को सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल कर दिया गया। साथ ही धमकी भी दी गयी। इस मामले में छात्रा की मां ने एक युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें कहा है कि फोटो वायरल करने के बाद आरोपित फोन कर धमकी देता है कि अगर शादी नहीं करोगी तो तुम्हें बर्बाद कर दूंगा। आरोपित के भय के कारण छात्रा ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है। आरोपित युवक कटेया थाने के मेहियां गांव का आनंद कुशवाहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।