ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजयुवक को चाकू मार किया घायल, पटना रेफर

युवक को चाकू मार किया घायल, पटना रेफर

पूर्व सरपंच के घर से लौट कर अपने घर जा रहे थाने के बनकटा मल गांव के युवक को उसी गांव के दो युवकों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर...

युवक को चाकू मार किया घायल, पटना रेफर
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजTue, 16 Apr 2019 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व सरपंच के घर से लौट कर अपने घर जा रहे थाने के बनकटा मल गांव के युवक को उसी गांव के दो युवकों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक गांव का कमलेश लाल बताया गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। घायल के बयान पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है। बताया जाता है कि कमलेश अपने पूर्व सरपंच के घर गए थे। दरवाजे पर उनके पिता, शिवजी मिश्र व सुरेंद्र लाल बैठ कर बात कर रहे थे। इस दौरान उसी गांव के दुर्गेश साह व रवि कुमार दुबे दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज कर वहां से चले गए। जबकि पूर्व सरपंच के घर से लौट रहे कमलेश लाल को उक्त दोनों लोगों ने घेरकर चाकू मार दिया। चाकू मारने के बाद दोनों भाग गए। इधर, घायल कमलेश लाल को भोरे रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें गोपालगंज रेफर कर दिया। गोपालंज में हालत बिगड़ने पर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस घायल के बयान प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें