तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने लोगों को किया जागरूक
उचकागांव में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मीरगंज सेवा केंद्र पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुनीता बहन ने तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम में चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को नशीले पदार्थों के बारे में जागरूक किया गया।

उचकागांव।प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मीरगंज स्थित सेवा केंद्र पर रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवा केंद्र की प्रभारी सुनीता बहन, पूर्व सब इंस्पेक्टर सूर्यदेव प्रसाद, अनंता बहन, विनोद कुमार एवं रिंकी बहन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
तंबाकू के दुष्प्रभाव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवा केंद्र की प्रभारी सुनीता बहन ने कहा कि डिप्रेशन, अनिद्रा, तनाव, पारिवारिक कलह, बुरी संगति तथा दुखद घटनाओं की स्मृतियों के कारण लोग नशीले पदार्थों का सेवन शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि तंबाकू धीमे जहर की तरह कार्य करता है और भारत में कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक है। तंबाकू में लगभग चार हजार रासायनिक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें से सैकड़ों तत्व मानव शरीर के लिए हानिकारक हैं। इसमें मौजूद निकोटिन स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से प्रतिदिन हजारों लोगों की मौत होती है। धूम्रपान का धुआं धूम्रपान नहीं करने वाले लोगों के लिए भी नुकसानदायक है।
नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम
उन्होंने शराब सेवन के दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कई गंभीर बीमारियों और सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनता है। व्यसन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि पारिवारिक कलह और सामाजिक समस्याओं को भी जन्म देता है। कार्यक्रम के दौरान चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से भी लोगों को तंबाकू और अन्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर अनंता बहन, रिंकी बहन, तारा माता, कुमकुम माता, श्रीमती माता, मीरा माता, टुनटुन भाई, आरती माता, प्रेम भाई, केदार भाई, डॉ. ब्रह्मदेव भाई, नयन भाई सहित अन्य लोग उपस्थित थे। (रिपोर्ट-सोमेश्वर तिवारी)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Manish Kumarशॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।
परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।
करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।
विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


