Gopalganj News: छात्राओं को महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Gopalganj News: महिला एवं बाल विकास निगम, गोपालगंज के अंतर्गत सखी वार्ता सह जागरूकता कार्यक्रम पंचदेवरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवा के बारे में जानकारी दी गई।

छात्राओं को महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी
छात्राओं को महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी

Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) महिला एवं बाल विकास निगम, गोपालगंज के अंतर्गत जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से शनिवार को पंचदेवरी के मध्य विद्यालय भाठवा और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझवलिया में सखी वार्ता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य

जिला पदाधिकारी के निर्देश और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेश पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में छात्राओं को मिशन शक्ति के संबल एवं सामर्थ्य घटक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पीएमएमवीवाई, एमकेयूवाई, वन स्टॉप सेंटर (सखी), महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, नारी अदालत, महिला अधिकार, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल सुरक्षा के बारे में भी बताया गया।

छात्राओं को प्रेरित करना

छात्राओं को ‘स्वस्थ परिवार-समृद्ध समाज’ की अवधारणा से जोड़ते हुए किशोर स्वास्थ्य, एनीमिया से बचाव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व, उचित उम्र में विवाह और जनसंख्या स्थिरता के महत्व पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने छात्राओं से इन संदेशों को परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा को प्राथमिकता देने, आत्मविश्वास बढ़ाने, जीवन कौशल विकसित करने और लैंगिक समानता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। बाल विवाह, दहेज और महिलाओं के साथ हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने तथा किसी भी परेशानी की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। इस अवसर पर लैंगिक विशेषज्ञ मुन्ना कुमार शर्मा, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ ओम प्रकाश ठाकुर तथा रागनी कुमारी मौजूद रही। अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, वित्तीय रूप से सशक्त होने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

प्रश्नोत्तर

इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था?
कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगोपालगंजGopalganj News: छात्राओं को महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी