छेड़खानी के विरोध पर मारपीट कर किया घायल
भोरे के एक गांव में, पूजा करने जाते समय कुछ युवकों ने महिला, उसकी सास और ननद के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता ने गांव के पांच युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके अलावा, भूमि विवाद में भी एक युवक को घायल कर रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है।

भोरे। स्थानीय थाने के एक गांव में गुरुवार को मंदिर पर पूजा करने जाने के दौरान छेड़खानी का विरोध करने पर महिला के साथ-साथ उसकी सास और ननद को मारपीटकर घायल कर दिया गया। पीड़िता ने कहा है कि वह अपने घर के पास स्थित मंदिर में पूजा करने जा रही थी। इसी बीच गांव के ही कुछ युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया।मामले में उसी गांव के अमित यादव, अमरजीत यादव, जितेश यादव, दीपू यादव, मुकेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ----------- मंदिर से पूजा कर लौट रही युवती से छेड़खानी, प्राथमिकी भोरे।
स्थानीय थाने के एक गांव में मंदिर से आरती कर लौट रही युवती के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने छेड़खानी की। मामले में उसी गांव के सिंहासन राम और सुनील राम सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ---------- भूमि विवाद में हुई मारपीट में प्राथमिकी दर्ज भोरे। स्थानीय थाने के लच्छीचक गांव में अपनी निजी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे युवक को मारपीटकर घायल कर दिया गया। साथ ही दो लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी गई। मामले में नीरज कुमार राम ने सुनील कुमार राम, अनिल कुमार राम और प्रेमशीला देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में दो लाख की रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


