झंझवा में टेम्पो सवार महिला से की गई छिनतई

Mar 01, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

मांझागढ़ के झझवा गांव के पास टेंपो से लौट रही एक महिला से अज्ञात बदमाशों ने छिनतई की। महिला ने अपने रिश्तेदार के घर से लौटते समय टेंपो में यात्रा की। बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन, पायल और आठ हजार रुपए छीन लिए और मौके से फरार हो गए।

झंझवा में टेम्पो सवार महिला से की गई छिनतई

मांझागढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के झझवा गांव समीप एनएच 27 पर टेंपो से घर लौट रही एक महिला से अज्ञात बदमाशों ने छिनतई की। जानकारी के अनुसार रविवार को उचकागांव थाना क्षेत्र के साखे गांव की फुली देवी सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर लौट रही थी। वह बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया मोड़ के पास टेंपो में बैठ गई। टेंपो में तीन चार की संख्या में अज्ञात युवक बैठ गए। टेंपो जैसे ही मांझागढ़ थाना क्षेत्र के झंझवा गांव के पास पहुंचा कि युवकों ने टेम्पो रूकवाकर महिला के गले से सोने की चेन, पायल ,नगद आठ हजार रुपए छीन लिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही मौके से फरार हो गए। । हालांकि इस संबंध में मांझागढ़ पुलिस से संपर्क करने पर बताया गया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।