गोपालगंज: मानसून ने कई इलाकों को भिगोया,झमाझम बारिश का इंतजार

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

गोपालगंज में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह के समय तेज बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, जिले में मानसून की बेरुखी से धान की रोपनी प्रभावित है। किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।

गोपालगंज: मानसून ने कई इलाकों को भिगोया,झमाझम बारिश का इंतजार

गोपालगंज। जिले में सोमवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। सुबह में करीब नौ बजे आसमान में बादल छाने के साथ शहर सहित आसपास के इलाकों में तेज बौछारें पड़ीं।

बारिश की स्थिति

भोरे,पंचदेवरी,सिधवलिया,बैकुंठपुर आदि प्रखंडों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। हथुआ और मीरगंज में भी अच्छी बारिश हुई। जबकि कुचायकोट में आसमान में काले-काले बादल मंडराए,लेकिन बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ हो गया। बारिश से तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गर्मी और तपिश से जिलेवासियों को थोड़ी राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब पांच किलोमीटर की रफ्तार से दक्षिण पूर्व की ओर से हवा चली।

किसानों की चिंताएँ

उल्लेखनीय है कि अब तक मानसून की बेरुखी से जिले में धान की रोपनी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। किसानों को खेती लायक बारिश होने का इंतजार है। कुछ किसान पंप सेट और दूसरे वैकल्पिक सिंचाई साधनों के सहारे धान की रोपनी कर रहे हैं। किसानों के अनुसार आद्रा नक्षत्र में धान की रोपनी से अच्छी पैदावार की संभावना रहती है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मानसून की बेरुखी का आलम यह है कि जिले में जून महीने में सामान्य से अस्सी फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार आगामी एक जुलाई तक गोपालगंज सहित उत्तर बिहार के जिलों में बारिश होने के आसार हैं। बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से अच्छी बारिश की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कुछेक इलाकों में गरज,चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जतायी गई है। (रिपोर्ट-मनीष भारतीय)

सामान्य प्रश्न

✦गोपालगंज में बारिश का तापमान कितना था?−
जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsGopalganj Newsगोपालगंज: मानसून ने कई इलाकों को भिगोया,झमाझम बारिश का इंतजार