गोपालगंज:आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि, 70 किमी रफ्तार से चली हवा
गोपालगंज में बुधवार की शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज धूप और उमस के बाद आंधी, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से राहत मिली। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे थी। कई क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
गोपालगंज। प्रमोद तिवारी।जिले में बुधवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर तेज धूप और उमस से बेहाल लोगों को देर शाम आंधी, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी अलर्ट के कुछ देर बाद ही जिले के कई इलाकों में तेज आंधी शुरू हो गई। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। कई जगह चमक-दमक और मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे।
मौसम की स्थिति
दिनभर पुरवा हवा चलने के बावजूद गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किए रखा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन उमस के कारण लोगों को 40 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम में मौसम बदलने के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत महसूस की। जिले के अधिकांश इलाकों में असर गोपालगंज शहर सहित जिले के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई।
जनजीवन पर प्रभाव
फुलवरिया में तेज आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह सड़क पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। भोरे में आंधी-पानी के साथ ओलावृष्टि हुई। कटेया और पंचदेवरी में भी ओले गिरने की सूचना है। थावे में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि बरौली में केवल बारिश दर्ज की गई।
फसलों को नुकसान
आम और लीची की फसल को नुकसान तेज हवा और ओलावृष्टि से आम और लीची की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई बागानों में कच्चे फल टूटकर गिर गए। किसानों ने बताया कि फलों के तैयार होने के समय आई आंधी से काफी क्षति हुई है। खेतों में लगी लत्तर वाली सब्जी फसलों पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक जिले में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को तेज धूप के दौरान सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Manish Kumarशॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।
परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।
करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।
विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


