गोपालगंज: अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

गोपालगंज में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अगले दो दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है, जब मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को आंधी और वज्रपात की संभावना है, जबकि गुरुवार को बारिश होने की उम्मीद है।

गोपालगंज: अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

गोपालगंज। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जिलेवासियों को अगले दो दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बुधवार और गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बुधवार को आंधी के साथ वज्रपात की संभावना है, जबकि गुरुवार को आंधी, वज्रपात और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के संकेत हैं।

आगामी मौसम परिवर्तन

मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अधिक आर्द्रता और उमस के कारण लोगों को गर्मी का अहसास 47 डिग्री सेल्सियस जैसा हुआ। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आर्द्रता 57 प्रतिशत के आसपास बनी रही और पूर्वी दिशा से छह से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। दोपहर के समय गर्मी और तपिश का असर सबसे अधिक देखने को मिला। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों और प्रमुख सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को बेचैनी का सामना करना पड़ा।

किसानों के लिए राहत

आज से मौसम बदलने के आसार मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। गोपालगंज समेत उत्तर बिहार के जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। बारिश घनीभूत होंगे, जिससे प्री मानसून बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। वज्रपात को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने तथा खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। मौसम का संभावित बदलाव किसानों के लिए राहत भरा मौसम में संभावित बदलाव किसानों के लिए भी राहत भरा माना जा रहा है। जिले में खरीफ फसलों की तैयारी शुरू हो चुकी है और धान का बिचड़ा डालने का काम अंतिम चरण में है। जबकि धान की रोपनी का समय नजदीक है। ऐसे में बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ेगी और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च कम होगा। जून माह में जिले का सामान्य वर्षापात 172.8 मिमी माना जाता है, लेकिन महीने के शुरुआती दिनों में अब तक उल्लेखनीय बारिश नहीं हुई है। किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार है। (रिपोर्ट-प्रमोद तिवारी)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गोपालगंज में मौसम का क्या हाल है?−
गोपालगंज में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे जिलेवासियों को अगले दो दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsGopalganj Newsगोपालगंज: अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट