Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsVoter Slip Distribution Before November 6 Elections in Gopalganj
जिले में घर-घर मतदाता पर्ची वितरण में आयी तेजी

जिले में घर-घर मतदाता पर्ची वितरण में आयी तेजी

संक्षेप:

गोपालगंज जिले में 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता पर्चियों का वितरण किया जा रहा है। 18 लाख से अधिक मतदाताओं को पर्चियाँ दी जाएंगी। बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर पर्चियाँ...

Oct 24, 2025 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

मतदान तिथि छह नवंबर से एक सप्ताह पूर्व तक मतदाता पर्ची वितरण करने का है लक्ष्य मतदान केन्द्रों पर तैनात बीएलओ के माध्यम मतदाताओं के घर-घर बंट रही मतदाता पर्ची गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में छह विधानसभा सीटों के लिए आगामी छह नवंबर को मतदान होगा। इसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदाताओं को मतदान से पूर्व ही मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने का कार्य जिले में तीव्र गति से चल रहा है। जिला निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के 18 लाख 16 हजार 146 मतदाताओं को मतदाता पर्ची बांटी जानी है। जिसमें जिले के 09 लाख 60 हजार 857 पुरुष, 08 लाख 51 हजार 411 महिला और 58 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संबंधित मतदान केन्द्र पर तैनात बूथ लेवल अफसर अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मतदाता पर्ची उन्हें उपलब्ध करा रहे हैं। मतदान के एक सप्ताह पूर्व तक जिले के सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम पवन कुमार सिन्हा ने मतदाता पर्ची संबंधित प्रखंड को उपलब्ध कराने के साथ ही इसे हर हाल में निर्धारित समय सीमा के पूर्व मतदाताओं को वितरित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि पर्ची के मिलने के बाद सभी मतदाता अपने मतदान केंद्र के साथ ही वोटर लिस्ट में दर्ज अपने नाम व क्रम संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। बीएलओ को मतदाता पर्ची उपलब्ध कराते समय इस बात का ध्यान रखने को कहा गया है कि वे उन्हीं मतदाता को पर्ची उपलब्ध कराएं, जो घर पर हों। यहां बता दें कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के कुल 2373 मतदान केन्द्रों के क्षेत्र में मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है।