Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsVoter Slip Distribution Ahead of November 6 Elections in Gopalganj
जिले के 18 लाख से अधिक मतदाताओं के बीच बांटी जाएगी मतदाता पर्ची

जिले के 18 लाख से अधिक मतदाताओं के बीच बांटी जाएगी मतदाता पर्ची

संक्षेप:

गोपलगंज में आगामी 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जिला प्रशासन ने मतदाता पर्ची वितरण की तैयारी तेज कर दी है। मतदाता पर्ची 18 लाख 12 हजार 326 मतदाताओं को घर-घर जाकर वितरित की जाएगी। मतदान...

Oct 19, 2025 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

मतदान तिथि छह नवंबर से एक सप्ताह पूर्व तक मतदाता पर्ची वितरण करने की है तैयारी मतदान केन्द्रों पर तैनात बीएलओ के माध्यम मतदाताओं के घर-घर बंटेगी मतदाता पर्ची इंफो:- 09 लाख 60 हजार 857 हैं पुरुष मतदाता 08 लाख 51 हजार 411 हैं महिला मतदाता 58 हैं थर्ड जेंडर मतदाता 2373 हैं जिले में मतदान केन्द्र गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में छह विधानसभा सीटों के लिए आगामी छह नवंबर को मतदान होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कवायद काफी तेज कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदाताओं को मतदान से पूर्व ही मतदाता पर्ची उपलब्ध करानी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। मतदाता पर्ची छपवा ली गयी है और जल्द ही वितरण शुरू होगा। जिला निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के 18 लाख 12 हजार 326 मतदाताओं को मतदाता पर्ची बांटी जाएगी। संबंधित मतदान केन्द्र पर तैनात बूथ लेवल अफसर अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मतदाता पर्ची उन्हें उपलब्ध कराएंगे। जिसमें जिले के 09 लाख 60 हजार 857 पुरुष, 08 लाख 51 हजार 411 महिला और 58 थर्ड जेंडर मतदाताओं को मतदाता पर्ची देंगे। बीएलओ जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के कुल 2373 मतदान केन्द्रों के क्षेत्र में मतदाता पर्ची का वितरण करेंगे। ---------------- डीएम ने दिए निर्देश मतदान के एक सप्ताह पूर्व तक जिले के सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम पवन कुमार सिन्हा ने मतदाता पर्ची संबंधित प्रखंड को उपलब्ध कराने के साथ ही इसे हर हाल में निर्धारित समय सीमा के पूर्व मतदाताओं को वितरित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि पर्ची के मिलने के बाद सभी मतदाता अपने मतदान केंद्र के साथ ही वोटर लिस्ट में दर्ज अपने नाम व क्रम संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। बीएलओ को मतदाता पर्ची उपलब्ध कराते समय इस बात का ध्यान रखने को कहा गया है कि वे उन्हीं मतदाता को पर्ची उपलब्ध कराएं, जो घर पर हों। --------- मतदान के समय पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य मतदाता पर्ची के बावजूद मतदाताओं को मतदान के समय मतदाता पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। वैसे मतदाता जिनके पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है, वे आयोग द्वारा निर्धारित किए गए 11 वैकल्पिक दस्तावेज को दिखाकर भी मतदान कर सकेंगे। इस संबंध में आयोग ने निर्देश जारी किया है। वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में मतदाता वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक (जिसे बैंक पोस्ट ऑफिस द्वारा फोटो सहित जारी किया गया हो), ड्राइविंग लाइसेंस, सेवा पहचान पत्र (केंद्र, राज्य सरकार, पीएसयू अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया गया हो ), पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज फोटो सहित स्मार्ट कार्ड और आधिकारिक पहचान पत्र (एमपी एमएलए एमएलसी को जारी) का उपयोग कर सकते हैं।