ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजरालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष बने वीरेंद्र

रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष बने वीरेंद्र

प्रखंड के माधव उच्च विद्यालय के परिसर में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव आयोजित किया...

रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष बने वीरेंद्र
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजSun, 22 Sep 2019 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के माधव उच्च विद्यालय के परिसर में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए रविवार को चुनाव आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले कार्यकारिणी का गठन किया गया। उसके बाद प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी शिवध्यान सिंह की उपस्थिति व प्रखंड निर्वाचन पर्यवेक्षक की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार वीरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा को निर्विरोध चुना गया। साथ ही 14 सदसीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया व 20 पंचायतों के अध्यक्षों का मनोनयन भी हुआ। मौके पर धर्मेंद्र कुशवाहा, समीर आलम, राम आशीष यादव, शेख मुस्तफा, रामपूरन प्रसाद ,अनिल कुशवाहा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें