Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsViolent Disputes and Accidents Leave Multiple Injured in Baikunthpur
विवाद में महिला को मारपीट कर किया घायल

विवाद में महिला को मारपीट कर किया घायल

संक्षेप:

बैंगुथपुर में आपसी विवाद के चलते कई लोग घायल हुए हैं। रेवतिथ गांव में महिला रिजवाना खातून और उनके परिजनों को चोटें आईं। चमनपुरा गांव में एक युवक धर्मेंद्र साह भी घायल हुआ। इसके अलावा, सड़क दुर्घटना में एक महिला कुसुम देवी को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nov 30, 2025 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के रेवतिथ गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में शेहरुन खातून घायल हो गई। जख्मी महिला ने रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ---------------------------------------- आपसी विवाद में मारपीट, युवक घायल बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के चमनपुरा गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 36 वर्षीय युवक घायल हो गए। जख्मी युवक धर्मेंद्र साह बताए गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ---------------------------------------- बैकुंठपुर में सड़क हादसे में युवक घायल बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के पकड़ी मोड़ के समीप स्टेट हाईवे 90 पर शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक घायल हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जख्मी युवक पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाने के सुंदरपुर गांव के तुलसी कुमार बताए गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया है। ---------------------------------------- महिला को मारपीट कर किया घायल बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के दक्षिण बनकटी गांव में शनिवार की देर शाम आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 30 वर्षीया महिला घायल हो गई। जख्मी महिला नीतू कुमारी बताई गई है। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। --------------------------------------- मारपीट मामले का आरोपित बैकुंठपुर। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की रात मीराटोला गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित रामबाबू यादव हैं। जिन्हें न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेजा गया है। ---------------------------------------- आपसी विवाद में मारपीट, युवक घायल बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के रेवतिथ गांव में रविवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 31 वर्षीय युवक घायल हो गए। जख्मी युवक अनुराग कुमार बताए गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ---------------------------------------- विवाद में महिला व परिजनों को किया घायल बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के रेवतिथ गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने रिजवाना खातून को मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने गई देयादीन उनीदा खातून, पति असलम मियां व बेटी खुशी खातून को घायल कर दिया गया। महिला ने रविवार को थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। ---------------------------------------- अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से महिला घायल बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के दिघवा गांव के समीप शनिवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीया महिला घायल हो गई। जख्मी महिला कुसुम देवी बताई गई है। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।