फूल तोड़ने के विवाद में जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Apr 08, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के माघी निमुईयां गांव में फूल तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट में एक अधेड़ बोनी यादव की मौत हो गई। उनकी गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान सीवान के निजी क्लीनिक में मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

फूल तोड़ने के विवाद में जख्मी अधेड़ की  इलाज के दौरान मौत

गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के माघी निमुईयां गांव में फूल तोड़ने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में जख्मी एक अधेड़ की मौत इलाज के दौरान मंगलवार की रात सीवान के निजी क्लीनिक में हो गई। मृतक स्व. जाटू यादव के 55 वर्षीय पुत्र बोनी यादव थे। मौत के बाद मांझागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह बोनी यादव के घर के बच्चे पड़ोसी कोपिल यादव के घर के सामने लगे पौधे से फूल तोड़ लिए थे।

इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने बोनी यादव, उनके भाई आदलत यादव और राहुल यादव पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मांझागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परिजन बोनी यादव को बेहतर इलाज के लिए सीवान स्थित एक निजी क्लीनिक में ले गए, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गई। हत्या के मामले में छह पर प्राथमिकी, एक गिरफ्तार मृतक के परिजनों के बयान पर मांझागढ़ थाने में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कोपिल चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वर्जन माघी निमुईयां गांव में फूल तोड़ने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक घायल की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक नामजद आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। निरंजन कुमार, थानाध्यक्ष, मांझागढ़। (गोपालगंज से अभिजीत किशोर)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।