गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
मांझागढ़ । एक संवाददाता को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने लगी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।...

मांझागढ़ । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के कोइनी गांव में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मारपीट के दौरान एक पक्ष के द्वारा फायरिंग करने का आरोप है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। गुरुवार की सुबह कोइनी गांव में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज होने लगी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
घायलों में इसी गांव के संतोष बैठा,जगन बैठा व खुशी कुमारी शामिल हैं। मारपीट के दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष निरंजन कुमार,सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार, फोरेंसिक वैज्ञानिक प्रणव कुमार राय ने मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


