Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsViolence Over Land Dispute Two Women Attacked Jewelry Stolen
झगड़ा छुड़ाने गई महिला सहित दो का सिर फोड़ा, पांच पर प्राथमिकी

झगड़ा छुड़ाने गई महिला सहित दो का सिर फोड़ा, पांच पर प्राथमिकी

संक्षेप:

भोरे के हुस्सेपुर टोला गोसाई बारी में जमीन विवाद के चलते दो महिलाओं पर लाठी डंडे से हमला किया गया। इस हमले में ममता देवी का सिर फोड़ दिया गया और उनकी सोने की चेन भी चुरा ली गई। जगतौली ओपी क्षेत्र में...

Mon, 4 Aug 2025 11:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

भोरे। शनिवार को थाने के हुस्सेपुर टोला गोसाई बारी में झगड़ा छुड़ाने गई दो महिलाओं का सिर लाठी डंडे से मारकर फोड़ दिया गया। मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गांव के राजू चौहान व श्यामराज चौहान के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार को राजू चौहान की पत्नी ममता देवी अपनी जमीन के पास खड़ी थी। इसी दौरान श्यामराज चौहान की पत्नी सरस्वती देवी, पुत्र अरुण चौहान , शत्रुघ्न चौहान एवं पुत्री कुसुम कुमारी एवं शांति कुमारी लाठी डंडे से लैस होकर आए और मारकर ममता देवी का सिर फोड़ दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

झगड़ा छुड़ाने गई बुधराम चौहान की पत्नी सरस्वती देवी का सिर भी मारकर फोड़ दिए। इसी क्रम में ममता देवी के गले से सोने की चेन भी निकाल ली। --------------- छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों रुपए के सामान की चोरी भोरे। जगतौली ओपी क्षेत्र के तिवारी बगहवा गांव में रविवार की रात छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली।मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि रविवार की रात गांव के गिरीश तिवारी के परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। इसी दौरान चोरों ने बांस के सहारे छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर लाखों रुपये के गहने, कपड़े और अन्य सामानों की चोरी कर ली। सुबह नींद खुलने पर परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी हो पाई।