भोरे में महिला को मार पीटकर जेवर छीने

Jan 23, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

भोरे में रामनगर, दुबे जिगना और हरदिया गांवों में महिलाओं और बच्चों पर पड़ोसियों ने हमला किया। गाली गलौज का विरोध करने पर कई लोगों को पीटकर घायल किया गया और जेवर भी छीन लिए गए। मामले की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है।

भोरे में महिला को मार पीटकर जेवर छीने

भोरे। स्थानीय थाने के रामनगर गांव में गाली गलौज का विरोध करने पर पड़ोस के ही कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर घायल करते हुए उसके जेवर छीन लिए बताया जाता है कि गांव के रामाधार यादव की पत्नी मंजू देवी अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच गांव के ही कन्हैया यादव, विकास यादव, बृजेश यादव, हरकेश यादव, मौजरी देवी और पिंकी देवी आकर गाली देने लगे। विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया। मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ----------------- मां बेटी को पीटकर किया घायल भोरे। स्थानीय थाने के दुबे जिगना गांव में अपनी जमीन पर पड़ोसी द्वारा घर बनाए जाने का विरोध करने पर एक महिला और उसकी बेटी को मारकर घायल कर दिया गया।

मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गांव के मुरारी राम की जमीन पर पड़ोस के ही जय राम, हरिलाल राम, विवेक राम, सुखिया देवी और संकेश देवी बलपूर्वक नींव दिलवा रहे थे। विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया। ---------------- तीन लोगों को मार पीटकर किया घायल, प्राथमिकी भोरे। स्थानीय थाने के हरदिया गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया गया। मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गांव के रज्जाक मियां के दरवाजे पर आकर गांव के ही मुजीफ़ मियां, लालमोहम्मद मियां, आसमा खातून, जुमेरा खातून, शाहबाज अली और गुलशन खातून गाली देने लगे।जब उनकी पत्नी नजमा खातून ने विरोध किया तो उन्हें मारपीट कर दिया गया। बचाने आए पुत्र अमजद व बेटी को भी घायल कर दिया गया। साथ ही उनका जेवर भी छीन लिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।