कथा मटकोर में गाना बजाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

- बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव की घटना,तीन भाई जख्मी या गया था। इस दौरान कथा मटकोर में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे तीन भाईयों पर कुछ लोगों ने...

कथा मटकोर में गाना बजाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट

गोपालगंज।जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में सोमवार की देर शाम को शादी के एक दिन पूर्व कथा मटकोर का आयोजन किया गया था। इस दौरान कथा मटकोर में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।

घटना का विवरण

इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे तीन भाईयों पर कुछ लोगों ने फरसा व लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी भाईयों को इलाज के लिए बैकुंठपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, उसरी गांव निवासी राम बालक राय के घर उनकी बेटे की शादी को लेकर कथा मटकोर का आयोजन किया गया। इस दौरान गाना बजाकर महिला व युवती के साथ परिवार के सदस्य डांस कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने भोजपुरी गाना बजा दिया। जिसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया।

हमले का प्रभाव

इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे योगेंद्र राय के पुत्र सुनील कुमार, अनिल कुमार व अवधेश कुमार पर हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद जख्मी भाईयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड उपचार चल रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है। (रिपोर्ट-अभिजीत)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उसरी गांव में कौन सी घटना हुई?
उसरी गांव में शादी के एक दिन पूर्व कथा मटकोर के दौरान गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके कारण कुछ लोगों ने तीन भाईयों पर हमला किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।