Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsViolence and Robbery Incidents in Sidhwaliya Police File FIRs Against 9
सिधवलिया: मारपीट और लूटपाट में नौ के खिलाफ प्राथमिकी

सिधवलिया: मारपीट और लूटपाट में नौ के खिलाफ प्राथमिकी

संक्षेप:

- सदौवा और मौजा खजुरिया गांव की है घटना में बेल कराने गए थे। कागज लेने के लिए जब वे घर पहुंचे तो पड़ोसियों से पूर्व विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे...

Dec 05, 2025 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

सिधवलिया। एक संवाददाता सिधवलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में मारपीट तथा लूटपाट के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना सदौवा गांव की है। सरोज कुमार रावत शुक्रवार को गोपालगंज कोर्ट में बेल कराने गए थे। कागज लेने के लिए जब वे घर पहुंचे तो पड़ोसियों से पूर्व विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना अध्यक्ष ने राकेश रावत, विकास रावत, प्रकाश रावत, देवंती देवी, प्रेम कुमार और ममता भारती सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले की जांच जारी है। दूसरी घटना मौजा खजुरिया की है। निक्की देवी ने आरोप लगाया है कि शनिवार को चोरी की नीयत से तीन लोग उनके घर में घुस गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें अर्धनग्न कर पिटाई की और लगभग 42 हजार रुपए मूल्य का सोने का सिकरी छीन लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में रामू पटेल, चुनचुन पटेल और महत्तम पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।