तीन साल का प्यार शादी में बदला, कोर्ट परिसर के मंदिर में भरी मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

गोपालगंज में एक अनोखा प्रेम विवाह हुआ, जहां प्रेमी युगल भोला यादव और राधा कुमारी ने बिना किसी धूमधाम के मंदिर में वरमाला पहनाई। दोनों पिछले तीन वर्षों से प्रेम में थे और गर्भवती होने के बाद साथ जीवन बिताने का फैसला किया। परिवार के विरोध के बावजूद, उन्होंने अपने फैसले पर अडिग रहकर विवाह किया।

तीन साल का प्यार शादी में बदला, कोर्ट परिसर के मंदिर में भरी मांग

गोपालगंज।गोपालगंज के सिविल कोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार को एक अनोखा प्रेम विवाह देखने को मिला। बिना बैंड-बाजा और बारात के प्रेमी युगल ने सादगी के साथ मंदिर में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर सात जन्म तक साथ निभाने का वादा किया। मांझा थाना क्षेत्र के डोमाहाता गांव निवासी भोला यादव और ओलीपुर गांव की राधा कुमारी पिछले करीब तीन वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता गया। बताया जाता है कि इस बीच युवती गर्भवती हो गई, जिसके बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।

सोमवार को किसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के परिजन सिविल कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान प्रेमी युगल भी वहां पहुंच गया। परिवार के लोगों ने दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन युवक-युवती अपने फैसले पर अड़े रहे। इसके बाद कोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में अधिवक्ताओं की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और युवक ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बना लिया। अधिवक्ता अजात शत्रु ने बताया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से विवाह किया है। युवती के भविष्य को देखते हुए आपसी सहमति से मंदिर में विवाह कराया गया। वहीं राधा ने कहा कि परिवार साथ नहीं है, लेकिन वह हर हाल में भोला के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहती है। (रिपोर्ट-राजेश कुमार मंटू)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।