Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsTwo Teenagers Sentenced to Three Years for Unnatural Sexual Offense Against 8-Year-Old Boy in Gopalganj
गोपालगंज में पहली बार दो किशोरों को मिली अधिकतम सजा

गोपालगंज में पहली बार दो किशोरों को मिली अधिकतम सजा

संक्षेप:

गोपालगंज में किशोर न्याय बोर्ड ने आठ वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में दो किशोरों को तीन-तीन वर्ष की सजा सुनाई। यह घटना दो वर्ष पूर्व की है जब दोनों किशोर बच्चे को बॉल खोजने के बहाने...

Sep 12, 2025 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

आठ वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार में दो किशोरों को मिली तीन तीन वर्ष की सजा किशोर न्याय बोर्ड गोपालगंज के प्रधान दंडाधिकारी निलेश भारद्वाज की कोर्ट में सुनाई सजा सिधवलिया थाने के एक गांव के आठ वर्षीय बच्चे के साथ दो वर्ष पूर्व किया गया था घिनौना कार्य गोपालगंज, विधि संवाददाता। जिले में पहली बार किशोर न्याय बोर्ड द्वारा एक्ट में निहित अधिकतम तीन वर्ष की सजा दी गई है। यह सजा आठ वर्षीय बच्चे के साथ दो वर्ष पूर्व किए गए अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में दो किशोरों को दी गई है। किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी निलेश भारद्वाज की कोर्ट ने दोनों किशोरों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज को पीड़ित को मुआवजा देने का भी आदेश दिया। बताया जाता है सिधवलिया थाने के एक गांव में 28 जून 2023 को आठ वर्षीय एक बच्चा गांव के दो किशोरों के साथ डंडा से बॉल मारने का खेल खेल रहा था। इसी दौरान बॉल कहीं गुम हो गया। बाद में दोनों किशोर ने बच्चे को बॉल खोजने के बहाने बंसवारी में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया था। मामले को लेकर बच्चे के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनुसंधानक की तरफ से आरोप पत्र समर्पित किए जाने के बाद मामले की सुनवाई प्रधान दंडाधिकारी की कोर्ट में चल रही थी।