पुलिस की घेराबंदी देख ट्रक छोड़ भागे चोर
Feb 28, 2026 10:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
कुचायकोट में पुलिस की तत्परता से ट्रक चोरी की घटना टल गई। देवरिया निवासी शंकर प्रसाद का ट्रक मांझा थाना क्षेत्र में खड़ा था, जब चोर ट्रक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी की, जिससे चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। मामले की जांच जारी है।

कुचायकोट। गोपालपुर थाना पुलिस की तत्परता से शुक्रवार की रात ट्रक चोरी की घटना टल गई। उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी शंकर प्रसाद वर्णवाल का ट्रक मोतिहारी से लौटते समय मांझा थाना क्षेत्र के गिरि पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। चालक के चाय पीने के दौरान चोर ट्रक लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने सेमरा-बघउच पथ पर चाड़ी गांव के समीप नाकाबंदी कर दी। पुलिस की घेराबंदी देख चोर ट्रक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


