Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsTrain Delay Alert 75204 Panchdevri Halt-Sonepur Train Running Late Due to Engineering Work

देर से चलेगी पंचदेवरी हाल्ट–सोनपुर सवारी गाड़ी
संक्षेप:
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने छपरा यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य के कारण यातायात ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके चलते 11 सितंबर को पंचदेवरी हाल्ट-सोनपुर सवारी गाड़ी 60 मिनट विलंब से चलेगी।...
Sep 09, 2025 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
थावे। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के निर्देशानुसार रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता के लिए छपरा यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य को लेकर यातायात ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके कारण 11 सितंबर को पंचदेवरी हाल्ट से चलने वाली 75204 पंचदेवरी हाल्ट-सोनपुर सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय से 60 मिनट विलंब से चलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह परिवर्तन किया गया है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




