काशी टेंगराही के समीप सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत
गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं, भोजपुरवा गांव के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक की हालत गंभीर बताई गई है।

गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काशी टेंगराही गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद आसपास के इलाकों में भी पहचान को लेकर पूछताछ की गई। देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक अपने पास रखने का निर्णय लिया है। ताकि पहचान होने पर शव परिजनों को सौंपा जा सके। विदाई के लिए मिठाई खरीदकर लौट रहे दो लोग हादसे में जख्मी हादसे में बाइक सवार एक युवक की हालत गंभीर मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के समीप हुआ हादसा फोटो-14- मांझागढ़ के भोजपुरवा गांव के समीप एनएच 27 पर शुक्रवार को ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में जख्मी राजेश यादव को इलाज के लिए सीवान ले जाते परिजन गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के समीप एनएच-27 पर शुक्रवार को भावज की विदाई के लिए मिठाई खरीदकर घर लौट रहे भैंसूर समेत दो लोग ई रिक्शा के टक्कर में जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक की हालत गंभीर बताई है। घायलों की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मधु सरेया गांव निवासी मोतीलाल यादव के पुत्र राजेश यादव तथा राजेंद्र यादव के पुत्र जितेंद्र यादव के रूप में की गई है। बताया गया किजितेंद्र यादव अपनी भावज की विदाई के लिए गोपालगंज शहर के पुरानी चौक नोनिया टोली से मिठाई खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भोजपुरवा गांव के समीप एनएच-27 पर एक ई-रिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने राजेश यादव की हालत गंभीर बताई । जिसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें सीवान लेकर चले गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



