
झारखंड में हुई सड़क दुर्घटना में बैकुंठपुर के वाहन चालक की मौत
स्थानीय थाने के खजुहट्टी दयागिरी की टोला गांव निवासी था मृत चालक जमशेदपुर स्थित बीएमडब्ल्यू प्राइवेट कंपनी में चालक के पद पर था कार्यरत
बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाने के खजुहट्टी दयागिरी की टोला गांव निवासी 39 वर्षीय वाहन चालक की झारखंड में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृत चालक के स्वर्गीय सुकन महतो के पुत्र बैरिस्टर महतो था। घटना के संबंध में बताया गया कि बैरिस्टर महतो जमशेदपुर के बीएमडब्ल्यू प्राइवेट कंपनी में वाहन चालक के पद पर कार्यरत था। दो दिन पहले ड्यूटी के दौरान वे गाड़ी लेकर किसी काम से बाहर निकला था। इस दौरान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना बुधवार की शाम परिजनों को मिली।

सूचना मिलने के बाद परिजन टाटा के जमशेदपुर शहर के लिए रवाना हो गए। वहीं, मौत के बाद पत्नी कृष्णावती देवी, भाई अर्जुन महतो, बेटा विशाल कुमार, बेटी चांदनी कुमारी, रागिनी कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि बैरिस्टर महतो अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सपूत था। जिनकी मौत के बाद बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं भरण-पोषण पर ग्रहण लग गया है। स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


