
बैकुंठपुर में दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
राज्य उच्च पथ 90 पर देर शाम हुआ हादसा,दो युवक हुए जख्मीर और इसी गांव के संतोष साह के पुत्र कल्लू कुमार शामिल हैं। पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों...
बैकुंठपुर, एक संवाददाता। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बनकट्टी और खैरा आजम गांव के बीच राज्य उच्च पथ 90 पर मंगलवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में सिधवलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा कोठी गांव निवासी अर्जुन महतो के पुत्र कुंदन कुमार उर्फ बबलू कुमार और इसी गांव के संतोष साह के पुत्र कल्लू कुमार शामिल हैं। पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक की बाइक राजापट्टी की ओर से आ रही एक दूसरी बाइक से हो गयी। जिसमें कुंदन उर्फ बबलू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
जबकि कल्लू की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सल्लेपुर गांव निवासी सुशील कुमार तिवारी के पुत्र भारत भूषण और उनके चचेरे भाई निहाल कुमार जख्मी हो गए। दोनों को बैकुंठपुर सीएचसी में प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में डॉक्टरों ने गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




