Gopalganj News: सड़क दुर्घटना में जख्मी पूर्व मुखिया का निधन

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Gopalganj News: प्रखंड की नवादा परसौनी पंचायत के पूर्व मुखिया थे अच्छेलाल यादव खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उचकागांव प्रखंड की नवादा परसौनी पंचायत व मनबोध परसौनी गांव निवासी मुखिया...

Gopalganj News: सड़क दुर्घटना में जख्मी  पूर्व मुखिया का निधन

Gopalganj News: प्रखंड की नवादा परसौनी पंचायत के पूर्व मुखिया थे अच्छेलाल यादव करीब पंद्रह दिन पूर्व सड़क हादसे में हो गए जख्मी,चल रहा था इलाज उचकागांव, एक संवाददाता। सड़क दुर्घटना मे घायल उचकागांव प्रखंड की नवादा परसौनी पंचायत के पूर्व मुखिया अच्छेलाल यादव का इलाज के क्रम में गुरुवार की अहले सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल में में निधन हो गया। निधन की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उचकागांव प्रखंड की नवादा परसौनी पंचायत व मनबोध परसौनी गांव निवासी मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अच्छेलाल यादव एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर लगभग 15 दिन पहले कुचायकोट से सासामुसा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे बेलबनवा मंदिर के समीप पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित बाइक चालक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां से भी दिल्ली रेफर कर दिया गया जहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी बीच गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया। दिवंगत पूर्व मुखिया अच्छेलाल यादव का एक लंबा सामाजिक और राजनीतिक सफर रहा है। वह वर्ष 2011 से 2016 तक नवादा परसौनी पंचायत के सरपंच रहने के बाद वर्ष 2016 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान पंचायत के मुखिया के रूप में निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। निधन की सूचना पर प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव, पूर्व प्रमुख रामाशीष सिंह, पूर्व मुखिया संतोष कुमार राजा, आशीष तिवारी, छोटेलाल यादव, रामाश्रय यादव, भतीजा जितेंद्र यादव आदि ने संवेदना प्रकट की है。

सड़क दुर्घटना और इलाज

प्रखंड की नवादा परसौनी पंचायत के पूर्व मुखिया थे अच्छेलाल यादव करीब पंद्रह दिन पूर्व सड़क हादसे में हो गए जख्मी,चल रहा था इलाज उचकागांव, एक संवाददाता। सड़क दुर्घटना मे घायल उचकागांव प्रखंड की नवादा परसौनी पंचायत के पूर्व मुखिया अच्छेलाल यादव का इलाज के क्रम में गुरुवार की अहले सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल में में निधन हो गया। निधन की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उचकागांव प्रखंड की नवादा परसौनी पंचायत व मनबोध परसौनी गांव निवासी मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अच्छेलाल यादव एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर लगभग 15 दिन पहले कुचायकोट से सासामुसा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे बेलबनवा मंदिर के समीप पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित बाइक चालक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां से भी दिल्ली रेफर कर दिया गया जहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी बीच गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया। दिवंगत पूर्व मुखिया अच्छेलाल यादव का एक लंबा सामाजिक और राजनीतिक सफर रहा है। वह वर्ष 2011 से 2016 तक नवादा परसौनी पंचायत के सरपंच रहने के बाद वर्ष 2016 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान पंचायत के मुखिया के रूप में निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। निधन की सूचना पर प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव, पूर्व प्रमुख रामाशीष सिंह, पूर्व मुखिया संतोष कुमार राजा, आशीष तिवारी, छोटेलाल यादव, रामाश्रय यादव, भतीजा जितेंद्र यादव आदि ने संवेदना प्रकट की है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अच्छेलाल यादव का निधन कब हुआ?
अच्छेलाल यादव का निधन गुरुवार की अहले सुबह हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगोपालगंजGopalganj News: सड़क दुर्घटना में जख्मी पूर्व मुखिया का निधन